मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र आवेदन 2023 | मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र इंटर्नशिप योजना आवेदन | MP CM Jan Seva Mitra Bharti Registration 2023

 

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र द्वितीय चरण 2023 | CM Jan Seva Mitra 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती को शुरू करने का उद्देश्य राज्य युवाओ को सरकारी विभाग में विकास योजना का कार्य करने अवसर प्रदान करना है इस योजना का लाभ प्राप्त कर युवा जन ईवा मित्र बन सकेंगे।   इस योजना का लाभ उठा कर युवा विकास योजनाओं के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्य करेंगे। आज हम आपको इस योजना से सम्बन्धी जानकारी बताने जा रहे है जो आपको इस योजना का लाभ उठाने में सहयता प्रदान करेगी। इसलिए आपसे अनुरोध है कृपया इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

 

मुख्‍यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम (CMYIPDP) | CM Youth Internship For Professional Development Programme

           मुख्‍यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत द्वितीय चरण (अगस्त 2023-जनवरी 2024) के इंटर्न के रूप में नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू किये गए हैं | इस योजना के माध्यम से राज्य में 4695 युवाओ का चयन किया जाएगा जो कि म.प्र.के प्रत्येक जिले के हर विकासखंड में 15-15 इंटर्न रखे जायेंगे |
      मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम मध्यप्रदेश शासन की प्रमुख पहल है I इसे राज्य के युवाओं को पेशेवर कामकाजी माहौल के माध्यम से डेवलपमेंट सेक्टर में एक्सपोजर के साथ-साथ ऑनलाइन कोर्स करवाने हेतु उपलब्ध किया गया है I यह कार्यक्रम अर्न – व्हाईल – यू  – लर्न (Earn – While – You – Learn )मॉडल पर आधारित है I इंटर्न को स्टाइपेंड अर्जित करने हेतु अपने कौशल को सुधारने का अवसर मिलेगा I इंटर्नआईईसी, डोर टू डोर, आउटरीच, सामुदायिक सर्वेक्षण, डेटा संग्रह, रिपोर्टिंग, निगरानी आदि सहित कई सामुदायिक लामबंदी क्षमता निर्माण और क्षेत्र गतिविधियों में संलग्न होंगे I इंटर्नशिप अवधि में यात्रा करना अनिवार्य होगा  अतः आवेदक का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है I चयनित इंटर्न को मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र  कहा जाएगा I

 रिक्तियों की संख्या | भर्ती के कुल पद  | Vacancy Post 

            म.प्र. राज्य में 4695 युवाओ का चयन किया जाएगा जो कि म.प्र.के प्रत्येक जिले के हर विकासखंड में 15-15 इंटर्न रखे जायेंगे |
 

सीएम जन सेवा मित्र भर्ती के लिए स्टाइपेंड | मानदेय | वेतन | सेलेरी | Salary For CM Jan Seva Mitra Yojna 2023 

इस योजना में युवाओं को सबल बनाने के उद्देश्य से वेतन न देकर स्टाईपेंड  दिया जा रहा है जो कि हर महीने 8,000 होगा I
 

सीएम जन सेवा मित्र भर्ती के लिए आयु सीमा  | Age Limit For CM Jan Seva Mitra Yojna 2023 

दिनांक 1 जनवरी 2023 की स्थिति में 18 से 29 वर्ष I

 

सीएम जन सेवा मित्र भर्ती की शैक्षणिक योग्यता योग्यता | | Eligibility Criteria For CM Jan Seva Mitra Yojna 2023   

 

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वर्ष 2021,2022 एवं 2023 में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर उपाधि/स्नातकोत्तर डिप्लोमा I
  • यूजीसी/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी 2 वर्षीय पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम को स्नातकोत्तर उपाधि के समतुल्य माना जाएगा I
 

 

सीएम जन सेवा मित्र भर्ती की योग्यता | निरहर्ता के मापदंड | Eligibility Criteria For CM Jan Seva Mitra Yojna 2023  

  • आवेदक यवा मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
  • उमीदवार की आयु कम से कम 18 से अधिक से अधिक 29 वर्ष होनी चाहिए।
  • जो युवा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करेंगे उनकी शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए।
  • युवा अपने डिग्री कोर्स पास करने के 2 साल के अंदर ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकता हे।
  •  किसी उम्मीदवार की ओर से अपनी उम्मीदवारी के लिए किन्ही भी साधनों द्वारा समर्थन अभिप्राप्त करने के किसी भी प्रयास को नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए निरहित माना जा सकेगा।
  • ऐसे उम्मीदवार जो विधिक रूप से किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए हों या उनके विरुद्ध किसी आपराधिक मामले में कोर्ट में मामला लंबित हो, वो आवेदन के लिए अपात्र होंगे।
  • फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत करने/दस्तावेज में फेरबदल करने, चयन के स्तर पर जानकारी छुपाने/सारभूत जानकारी छुपाने पर आवेदक को अपात्र माना जाएगा।
  • ऐसे उम्मीदवार जो किसी भी शासकीय अथवा गैर शासकीय संस्था से वर्तमान में इंटर्नशिप कर रहे हैं, अथवा शासकीय/अशासकीय नौकरी में हैं और मानदेय/वेतन प्राप्त करते हैं, उन्हें अपात्र माना जाएगा ।
  • ऐसे उम्मीदवार जो पूर्व में 1 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुए मुख्‍यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलेपमेंट प्रोग्राम (CMYIPDP) में इंटर्न के रूप में चयनित हुए, परंतु उन्होंने आधी अवधि में ही इंटर्नशिप छोड़ दी या संस्थान द्वारा हटाया गया उन्हें अपात्र माना जाएगा ।
 

सीएम जन सेवा मित्र की चयन प्रक्रिया | Selection Steps For CM Jan Seva Mitra Yojna 

सीएम जन सेवा मित्र की चयन प्रक्रिया में  जिला स्तर पर दस्तावेज परीक्षण उपरान्त इंटरव्यू  के माध्यम से  चयन किया जायेगा I
 

एमपी जन सेवा मित्र के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for MP Jan Seva Mitra Bharti 2023

 

  • आधार कार्ड
  • समग्र आई- डी
  • समग्र आई- डी की kyc होना अनिवार्य है 
  • स्नातक ( ग्रेजुएशन ) उत्तीर्ण अंकसूची 
  • यदि हो तो स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण अंकसूची
  • यदि हो तो अनुभव प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
 
 
  ओफिसियल वेवसाईट पर जाने के लिए क्लिक करें 
 

हेल्पलाइन नंबर

 

  • 0755-2700800

       निष्कर्ष

दोस्तों हमने आप सभी कोCM Jan Seva Mitra Yojna से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण जानकारी से आप सभी को अगवत कर दिया है। यदि फिर भी आपको कसी भी तरह की कोई जानकारी समझ में न आ रही  है तो आप कमेंट के ज़रिये से मालूम कर सकते है। आपका एक-एक कमेंट हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट में आने लिए आपका धन्यवाद, और नई अपडेट के लिए बने रहें।

9 thoughts on “मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र आवेदन 2023 | मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र इंटर्नशिप योजना आवेदन | MP CM Jan Seva Mitra Bharti Registration 2023”

  1. पूजा परिहार

    इसका आनलाइन फार्म क्यों नही खुल रहा

    1. इसकी अंतिम दिनांक निकल गयी है अब जनवरी में दोबारा फ़ार्म डलेंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top