Ayushman Bharat Card New Update 2026: ₹5 लाख फ्री इलाज, नए नियम, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
📌 Introduction
भारत सरकार की Ayushman Bharat Yojana देश की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है। 2026 में इस योजना को लेकर कई नए अपडेट आए हैं, जिससे और ज्यादा लोगों को फायदा मिल रहा है।

🆕 Ayushman Card New Update 2026 (ताज़ा बदलाव)
👉 2026 के प्रमुख अपडेट हैं :
- अब तक 43 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं ।
- सीनियर सिटिज़न (70+ उम्र) के लिए भी विशेष कवरेज बढ़ाया गया।
- कई राज्यों में नए परिवार जोड़े जा रहे हैं।
- अस्पतालों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।
- आयुष्मान से डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड (ABHA ID) का उपयोग बढ़ रहा है।
- 2026 में विशेष अभियान चलाकर नए कार्ड बनाए जा रहे हैं।
💰 योजना के लाभ (Benefits)
- ₹5 लाख तक फ्री इलाज (प्रति परिवार) इस कार्ड से करा सकते हैं।
- सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में इलाज होता है।
- कैशलेस ट्रीटमेंट अर्थात आयुष्मान से अस्पताल मे बगैर पैसे दिये इलाज करा करा सकते हैं क्योंकि बाकी स्वस्थ्य बीमा योजनाओ मे पहले खर्च करो बाद मे क्लेम मिलता है।
- 1500+ बीमारियों का कवर इस कार्ड से रहता है।
- पूरे भारत में लागू है जिससे अन्य प्रदेशों मे जहां अस्पताल अच्छा है या जहां लगता है आपका इलाज अच्छा होगा वहाँ आयुष्मान से केश्लेष इलाज करा सकते हैं।
👨👩👧👦 पात्रता (Eligibility)
- SECC 2011 डेटा में नाम होना जरूरी है।
- गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार हो।
- मजदूर, ग्रामीण परिवार, झुग्गी निवासी हो ।
- 70 + का कोई भी भारतीय नागरिक हो वह भी इस योजना का पात्र है।
👉 ध्यान दें: हर कोई आवेदन नहीं कर सकता, पहले eligibility चेक करना जरूरी है।
📄 जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- समग्र परिवार आईडी की जानकारी( समग्र प्रदेशों के लिए )
🖥️ Ayushman Card Online Apply कैसे करें
- PMJAY Beneficiary Portal पर जाएं
- “Am I Eligible” पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर डालें और OTP verify करें
- अपनी जानकारी भरें
- Eligibility check करें
- कार्ड डाउनलोड करें
👉 आप CSC सेंटर पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं ।
📥 Ayushman Card Download कैसे करें
- Beneficiary Portal पर login करें
- Aadhaar OTP से verify करें
- PDF में कार्ड डाउनलोड करें
⚠️ 2026 में आने वाली समस्याएं (Important)
- Aadhaar mismatch से आवेदन reject हो सकता है
- गलत परिवार विवरण से समस्या आती है
- e-KYC पूरा होना जरूरी है
❓ FAQ (महत्वपूर्ण सवाल)
Q1. क्या सभी लोग Ayushman Card बनवा सकते हैं?
👉 नहीं, केवल पात्र परिवार ही
Q2. कितने रुपए तक इलाज मिलता है?
👉 ₹5 लाख तक
Q3. क्या यह योजना पूरे भारत में लागू है?
👉 हाँ

